
वेव डेस्क :- दुनिया भर में मौसम अजब-गजब तरीके से परिवर्तित हो रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की सहारा रेगिस्तान जो कि दुनिया भर में अपनी गर्मी के लिए मशहूर है | ऐसी जगह पर भी जमकर बर्फबारी हो रही है और तापमान गिरकर -3 डिग्री तक पहुंच चुका है, इसे प्रकृति की आंख मिचोली ही कहा जाए कि उसने गर्म प्रदेश में ठंडा मौसम ला दिया है |
यह भी पढ़ें …. LOC पर चीन कर रहा अवैध निर्माण – unique 24 News (unique24cg.com)
सोशल मीडिया पर इन दिनों तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें सहारा रेगिस्तान की अलग-अलग इलाके की बर्फबारी की तस्वीरें है, कहीं बच्चे बर्फ का आनंद ले रहे हैं तो कहीं पूरा रेगिस्तान ही बर्फ से ढका हुआ दिखाई दे रहा है | ऐसे में कुछ सैलानी ऊंट पर सवारी करते हुए भी नजर आ रहे हैं, आप भी देखिए इन तस्वीरों को……

सहारा रेगिस्तान में आए बर्फीले तूफान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और अब इस बर्फ में खेलते बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इस बर्फबारी के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बर्फ पर फिसलकर, स्नोमैन बनाकर बच्चे इस अनोखे मौसम का मजा ले रहे हैं।

सहारा रेगिस्तान लगभग पूरे उत्तरी अफ्रीका को कवर करता है, आमतौर पर यहां का तापमान ज्यादा रहता है, गर्मी रहती है, साथ ही उमस भी, ये भी लोगों को पता है कि रेगिस्तान में रात में तापमान अचानक से कई डिग्री नीचे गिर जाता है | लेकिन इसकी वजह से कभी बर्फबारी या बर्फ नहीं जमती, लेकिन आजकल इस रेगिस्तान के ऊपरी इलाके में बर्फबारी होना एक हैरान करने वाली घटना है |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलाके में करीब 50 साल बाद न्यूनतम तापमान इतना कम दर्ज किया गया। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। इस दौरान लोग बर्फीले मरुस्थल में ऊंट की सवारी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें 37 सालों में यह तीसरी बार है जब उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में रेगिस्तान पर बर्फ की चादर बिछी हो। यह बर्फबारी बीते रविवार की सुबह शुरू हुई थी और तेजी से चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जम गई थी। हालांकि, शहरी हिस्सों में सिर्फ एक या दो इंच ही बर्फ जमी थी। पर स्थानीय लोगो के लिये यह एक नया अनुभव है |
कला धर्म एवं संस्कृति सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇