
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलीयों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया है, बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई है, जहां नक्सलियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है |
घटना आज सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद पुलिस और एस टी एफ के जवानों के बीच आमामोरा, ओड, ताराझर के पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है | यह गरियाबंद पुलिस के कुल्हाड़ीघाट रेंज का मामला है | इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है, घायल को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है।
कला,धर्म,संसकृति एवं समाचार सहित देश दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स के लिये
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇
एसपी जेआर ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ कुल्हाड़ीघाट रेंज की देवडोंगर पहाड़ी पर हुई है। जिसमे एक एसटीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम युवराज सागर बताया जा रहा है। उन्हें गोली लगी है। जवान युवराज को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें हैलीकॉप्टर द्वारा बेहतर ईलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात में पहाड़ी पर नक्सलियो के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। और आज सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालाकिं नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नही आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। नक्सलियों के ओडिसा सीमा में प्रवेश करने की संभावना है इसलिए ओडिसा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबकि नक्सली 15 से 20 की संख्या में हो सकते है।