
नई दिल्ली :- मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर MPV मॉडल आर्टिका अब नए रूप में आ रही है। जानकारों के अनुसार साल 2022 मारुति सुजुकी के लिए व्यस्ततम रहने वाला है।
कंपनी इसी साल 8 नए मॉडल भारत में लॉन्च करने वाली है, इनमें से एक होगी 2022 Maruti Suzuki Ertiga MPV जिसे भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। सूत्रों की मानें तो कंपनी मार्च में इस कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है, मारुति नई अर्टिगा पर काम कर रही है जिसका टेस्ट मॉडल कई बार देश में नजर आया है।
यह भी पढ़ें…. 👉 जानिये क्या करने पर ? आयेगी चैन की निंद: – unique 24 News (unique24cg.com)
हालांकि अगर आप अर्टिगा के नए मॉडल को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो अपनी उम्मीदों को बहुत ज्यादा ना बढ़ाएं, क्योंकि कंपनी ने इसमें मामूली बदलाव किए हैं, मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट को दोबारा डिजाइन की हुई ग्रिल, टेललैंप्स को जोड़ती काली पट्टी दी गई है। कंपनी ने इसके इंटीरियर के साथ कोई बदलाव नहीं किया है, फ्रंट से लेकर रियर तक वही लुक है जो 2021 में था।
तो अगर आप भी 2022 में नई अर्टिगा लेने की सोच रहे थे तो पहले एक बार कंपनी की वेबसाइट पर इसकी परिवर्तनों को जरूर चेक कर ले।
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇