Site icon unique 24 news

कांग्रेस अधिवेशन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का करारा प्रहार

वेब-डेस्क :- अहमदाबाद में शुरू हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस अब नेतृत्वविहीन और दिशाहीन हो चुकी है। जनता का विश्वास इस पार्टी से उठ चुका है। विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाने में कांग्रेस लगातार विफल साबित हुई है। उन्होंने आगे जोड़ा, “अब यह पार्टी सिर्फ औपचारिकताओं तक सीमित रह गई है, जिसका जनसेवा से कोई सरोकार नहीं बचा।

शेयर बाजार में गिरावट के बीच उपमुख्यमंत्री का भरोसा – ‘भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त और स्थिर’
शेयर बाजार में आई अस्थायी गिरावट के बीच उपमुख्यमंत्री ने देश की आर्थिक दिशा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनता जा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत, सरकार सीधे जनता से करेगी संवाद
छत्तीसगढ़ सरकार ने आज से ‘सुशासन तिहार’ अभियान की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि “इस विशेष पहल के अंतर्गत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासन आम जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे। यह प्रदेश में सुशासन की नई मिसाल पेश करेगा।

यह भी पढ़े ….. क्या भारत में बड़े देशों और पड़ोसियों से सस्ता है पेट्रोल-डीजल ? – unique 24 news

B.Ed सहायक शिक्षकों के मसले पर बनी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा निर्णय
सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा B.Ed सहायक शिक्षकों के समर्थन में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “इस मुद्दे पर एक विशेषज्ञ समिति कार्यरत है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार न्यायसंगत निर्णय लेगी।

दुर्ग में मासूम से दुराचार की घटना पर दुख, कांग्रेस पर निशाना
दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने संवेदना जताते हुए कहा कि “यह दिल दहला देने वाली घटना है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस इस दुखद घटना को भी राजनीतिक रंग देकर ओछी राजनीति कर रही है, जो निंदनीय है।

भाजपा की कल होगी प्रदेश स्तरीय अहम बैठक
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की उपस्थिति में भाजपा की बड़ी बैठक कल होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “यह एक नियत प्रक्रिया का हिस्सा है जिसमें योजनाओं की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल मंत्रियों की सूची फर्जी – अरुण साव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संभावित मंत्रीमंडल विस्तार की सूची को लेकर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “ऐसी सूचियां पूर्णत: भ्रामक और आधारहीन हैं। मंत्रिमंडल विस्तार का अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री को है और जब समय आएगा, सभी को विधिवत जानकारी दी जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version