
महाराष्ट्र में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद भाजपा के सहयोग से बनी एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का आखिरकार 40 दिन बाद मंगलवार को विस्तार हो गया है।मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में कुल 18 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ मंत्री शामिल हैं।मुख्यमंत्री शिंदे ने समारोह से पहले अपने गुट के विधायकों से मुलाकात की। उन्हें शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
यह भी पढ़े- https://unique24cg.com/bjp-jdu-alliance-broke/
इन विधायकों को मिली मंत्रीमंडल में जगह
कैबिनेट विस्तार में भाजपा गुट के चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रविंद्र चव्हाण, मंगल प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया हैं।
इसी तरह मुख्यमंत्री शिंदे गुट की ओर से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ और संदीपन भूमारे को मंत्री बनाया गया है। इन सभी 18 मंत्रियों ने राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
फडणवीस को गृह मंत्रालय मिलने की जताई जा रही है उम्मीद
महाराष्ट्र में भले ही कैबिनेट का विस्तार हो गया है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस नेता को कौन सा विभाग दिया जाएगा।
इस बीच चर्चाएं हैं कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय दिया जा सकता है। इसके अलावा भी कई अहम मंत्रालय भाजपा के खाते में जा सकते हैं।शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री शिंदे की तरह देवेंद्र फडणवीस ने भी सभी भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की थी।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇