नई दिल्ली :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 250 से ज्यादा संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में समन्वित अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 253 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें…. शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का कड़ा नोटिस – unique 24 news
सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि कार्रवाई का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले संभावित आतंकी गतिविधियों को रोकना और देश विरोधी नेटवर्क को कमजोर करना था। 14 राज्यों में एक साथ चला अभियान गृह मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग आतंकी नेटवर्क के संपर्क में हैं और देश में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल बनाकर ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
जांच के बाद 253 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आतंकी साजिश नाकाम करने का दावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण संभावित विनाशकारी हमलों की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मालवीय हटे सरकार का कहना है कि आतंकी नेटवर्क और उनके समर्थकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ISI समर्थित नेटवर्क की जांच सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार किए गए लोगों के कथित संबंधों की जांच कर रही हैं।
जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था और इसके संपर्क किन लोगों से थे। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन लोगों को किसी विदेशी संगठन या आतंकी नेटवर्क से सहायता मिल रही थी।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

