Site icon unique 24 news

फूड पॉइजनिंग की शिकार हुईं 45 महिलाएं, 25 की हालत गंभीर

फूड पॉइजनिंग की शिकार हुईं 45 महिलाएं, 25 की हालत गंभीर

मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम हतुनिया, भलोट और चांदाखेड़ी में रविवार देर शाम मोरधन की खिचड़ी खाने से लगभग 45 महिलाएं बीमार हो गईं। अचानक से इतनी महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ महिलाओं को घर भेज दिया गया। हालांकि, करीब 25-30 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें…वर्षा सूचना: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश होगी: मौसम विभाग

डॉक्टरों ने बताया कि सभी महिलाएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को इन सभी महिलाओं ने ऋषि पंचमी का व्रत रखा था और शाम को मोरधन की खिचड़ी का फलाहार किया था। इसके बाद सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

ग्राम हतुनिया में करीब 15 महिलाएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुईं, जिन्हें धुंधडका स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के बाद कुछ महिलाओं को घर भेज दिया गया, जबकि कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया। इसी तरह, ग्राम भालोट और चांदाखेड़ी में भी लगभग 20-25 महिलाओं को मोरधन का फलाहार करने के बाद पेट दर्द और घबराहट की समस्या हुई। सभी महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत वाली महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी महिलाएं इलाज के बाद सामान्य स्थिति में बताई जा रही हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version