fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj Ka Rashifal:आज इन राशि वालों पर होगा मंगल के राशि परिवर्तन का असर

    ByWev Desk

    Aug 17, 2023 #Aaj Ka Rashifal

    Aaj Ka Rashifal:मेष राशिफल: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन झगड़ा-विवाद से बचें। आज कोई नया काम शुरू ना करें नुकसान का योग बन रहा है वाद विवाद से दूर रहा है किसी प्रिय का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

    वृषभ राशिफल : मंगल का परिवर्तन संतान पक्ष को मजबूत करेगा। क्रोध से रिश्तों में तनाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।

    मिथुन राशिफल : मंगल का परिवर्तन पारिवारिक समस्या दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    कर्क राशिफल : मंगल का परिवर्तन भाई-बहन से सहयोग दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है जिस कारण आप का सम्मान बढ़ेगा।

    सिंह राशिफल : मंगल का परिवर्तन आपके लिए उत्तम होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। माता पिता और पत्नी में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है इस कारण वाद विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें।

    कन्या राशिफल : मंगल आपकी राशि पर आएगा। क्रोध में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आय के नए स्रोत बनेंगे परिवार मैं किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा.

    ACCIDENT NEWS:अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार वैन

    तुला राशिफल : मंगल का परिवर्तन धन हानि देगा। दांपत्य जीवन में समस्याएं आएगी। स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन की समस्या आ सकती है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का मन बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल : संतान के लिए उत्तम होगा। झगड़ा-विवाद से बचें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आज आप कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं किसी पुराने विवाद के कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है।

    धनु राशिफल : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा ,रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशिफल : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    कुंभ राशिफल : अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद विवाद से आप दूर रहे, परिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी।

    मीन राशिफल : अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके किसी विशेष व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights