fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj ka Rashifal: रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे

    ByWev Desk

    Sep 17, 2023 #India

    Aaj ka Rashifal: मेष राशि : पारिवारिक काम में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। पिता के साथ विवाद से बचें। घर में तनाव हो सकता है।

    वृषभ राशि : सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी। रचनात्मक कामों में हिस्सा ले सकते हैं। शासन सत्ता के साथ निकटता बढ़ेगी। जीवन क्षेत्र में सुधार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

    मिथुन राशि : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे आप मुसीबत में फंस जाएं। पिता या धर्म गुरु आपकी मदद करेंगे। संयम बरतने की आवश्यकता है।

    कर्क राशि : आर्थिक सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यवसाय और धन के मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया कोई भी प्रयास सफलता दिला सकता है।

    सिंह राशि : सरकारी सहयोग मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए काम पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

    कन्या राशि : व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धिमत्ता से किया गया काम पूरा होगा। धन, दुर्घटना की आशंका है। संयम का पालन करें। स्वास्थ्य की देखभाल करें। पिता की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

    तुला राशि : दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा की देखभाल करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    CG NEWS: डीजल से भरा टैंकर पलटा

    वृश्चिक राशि : पैसे के बारे में सफलता मिलेगी। जीवन क्षेत्र में सुधार होगा। शासन सत्ता के साथ काम करेगा। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी संबंध मधुर बनेंगे। जल्द शादी भी तय हो सकती है।

    धनु राशि : सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी। शिक्षा या संतान के कारण तनाव होगा। मित्रता मधुर होगी। यात्रा करना सुखद होगा। धार्मिक कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ेगा।

    मकर राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान या उपहार में वृद्धि होगी। किसी काम को पूरा करने से प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों से भेंट होगी। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

    कुंभ राशि : चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिस समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक समस्याओं पर जोखिम न उठाएं। प्रेमपूर्ण संबंध बनेंगे। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

    मीन राशि : मैत्रीपूर्ण संबंध में तनाव हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी वर्ग यदि आपको परेशान कर रहा है तो जल्द ही वह उचित परिणाम भी भुगत सकते हैं। आपका आर्थिक हित हो सकता है।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights