fbpx
  • Wed. Sep 20th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj Ka Rashifal: आज सेहत का खास ख्याल रखें

    ByWev Desk

    Aug 19, 2023 #India, #news

    Aaj Ka Rashifal: मेष राशिफल: पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम रखने की आवश्यकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। बुद्धि कौशल से विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज आप स्वास्थ संबंधी समस्या से मुक्त होंगे आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

    वृषभ राशिफल : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आज के दिन अत्यधिक थकान भागदौड़ के कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल : व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आज आप थोड़ा संभल कर रहे नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

    कर्क राशिफल : आर्थिक योजना को बल मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं।

    सिंह राशिफल : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    कन्या राशिफल : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। भाई-बहन से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

    तुला राशिफल : विरोधी परास्त होगा। अग्नि या पानी से सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं आपका स्वास्थ्य कर सकता है।

    Himachal में भारी बारिश ने मचाई तबाही

    वृश्चिक राशिफल : विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    धनु राशिफल : महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

    मकर राशिफल : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल : किसी रिश्तेदार या महिला कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    मीन राशिफल : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights