fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj Ka Rashifal 22 July 2023: आज दूसरों की सलाह पर निवेश ना करें

    Aaj Ka Rashifal 22 July 2023: मेष राशिफल: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।

    वृषभ राशिफल: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं।

    मिथुन राशिफल : पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हंै। वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। आज आप अपने हर काम को शांतिपूर्वक करेंगे।

    कर्क राशिफल: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

    सिंह राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें।

    कन्या राशिफल : भावुकता में नियंत्रण रखें। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिये आज दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा। आप पढ़ाई को पूरा इंज्वॉय करेंगे।

    तुला राशिफल : पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। लेकिन अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है।

    वृश्चिक राशिफल : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा।

    धनु राशिफल : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग, दोनों मिलेगा। अगर छात्र कोई फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मकर राशिफल : जीवनसाथी के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    कुंभ राशिफल : विरोधी परास्त होगा। मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच समझकर निवेश करना चाहिए।

    मीन राशिफल : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights