fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj ka Rashifal, 4 August 2023: ऐसा रहेगा आपका आज का दिन

    ByWev Desk

    Aug 4, 2023 #India, #news

    Aaj ka Rashifal, 4 August 2023: मेष राशि : आज मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी साथ ही पिछले समय में बनाए गए संबंध आज काम में लेने का समय है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, अपने सामान का ध्यान रखें। कोई वस्तु गुम हो सकती है और खर्चों की अधिकता ज़्यादा रहेगी।

    वृष राशि : आज नौकरी चेंज करने का मूड बना सकते हैं व चेंज का समय भी है। चेंज करना सकारात्मक रहेगा, नौकरी में थोड़ा संभाल कर चलें। प्रोपर्टी, गाड़ी या घर की सुख सुविधाओं का समान खरीदने के लिए अच्छा दिन है।

    मिथुन राशि : आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी रहेगा। शासन और सरकार से जुड़े लोगों को आज लाभ प्राप्त होगा। वाणी को नियंत्रित रखें वरना जीवनसाथी से वाद विवाद हो सकता है।

    कर्क राशि : सरकार से संबंधित सरकारी कार्य जो पिछले काफी समय से रुके हुए थे, उनके बनने का योग बना हुआ है। बड़े धनलाभ की प्राप्ति का साधन बनेगा। आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा लेकिन चंद्रमा की अष्टम भाव में स्थिति आपको कंफ्यूज भी रखेगी।

    सिंह राशि : वाहन या प्रोपर्टी का सुख प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। घर भवन के सुख लेने का सपना पूरा हो सकता है। बाहर के खान-पान मे आज विशेष रूचि रहेगी लेकिन सम्भल कर रहें। अपने काम के प्रति काफी जागरूक और एक्टिव रहेंगे।

    कन्या राशि : आज आपका स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है जोकि कार्य क्षेत्र में भी हो सकता है और घर का परिवर्तन भी हो सकता है। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को खुशी के समाचार मिल सकते है। आज नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

    तुला राशि : मन कुछ परेशान और विचलित रहेगा लेकिन कामकाज और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचें और परिश्रम करके ही सफलता का अनुभव कर पाएंगे। आज किसी मित्र के या छोटे भाई-बहन के सहयोग से रोज़गार और आय के साधन बनेंगे।

    वृश्चिक राशि : जो लोग विवाह योग्य हैं या प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज खुशखबरी है। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। लग्जरी सामान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज एक्टिंग, म्यूजिक और क्रिएटिविटी से जुड़े क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी।

    धनु राशि : बिज़नेस में चेंज या बढ़ोतरी का सोच रहे है तो आप सही दिशा में है। लाभ के अवसर मिलेंगे, क्रोध और आवेश की अधिकता से बचें अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

    मकर राशि : वाणी पर नियंत्रण रखना आज बहुत ज़रूरी है। बेवजह के विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी से विवाद करने से बचें वरना नौकरी पर बात आ जायेगी। किसी अच्छे घर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

    कुम्भ राशि : आज किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मसल्स या घुटने सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। खर्चों की अधिकता से बचें।

    मीन राशि : आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा जिससे कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता का दिन है। आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights