fbpx
  • Sat. Sep 23rd, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj ka Rashifal: नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है

    Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल : आज का दिन शुभ है। नौकरी का ऑफर आ सकता है। परीक्षा की तैयारी बेहतर होगी। प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं। आज अचानक आपके घर कोई आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    वृष राशिफल : आज आप अच्छी कमाई करेंगे लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण आपके लिए बचत करना और मुश्किल हो जाएगा। घर में समस्या बढ़ सकती है। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें।

    मिथुन राशिफल : विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अच्छा दिन है। पिता एवं सरकार से लाभ होगा। मनोबल भी मजबूत होगा। खराब पाचन के कारण बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

    कर्क राशि : आज आय से अधिक व्यय होगा। सकारात्मक ढंग से करें। आज आप खरीदारी कर सकते हैं, छूट मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संवाद में थोड़ी नरमी बनाए रखें वरना परिवार में तनाव हो सकता है।

    सिंह राशि : मानसिक दबाव से गुजर सकते हैं। खुद को नई रोमांचक परिस्थितियों में पाएंगे। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। घरेलू जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।

    कन्या राशि : आज के दिन की शुरुआत तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ होगी। परिवार के साथ अपना पसंदीदा खाना खाने का मौका मिल सकता है। बॉस का अच्छा मूड कार्यालय के पूरे माहौल को बेहतर बना देगा।

    Delhi Police में सिपाही के 7 हजार पदों पर भर्ती शुरू

    तुला राशि : पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है।

    वृश्चिक राशि : चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है, इसलिए अपने गुस्सैल स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें। ऑफिस में तबीयत खराब हो सकती है।

    धनु राशि : रोजमर्रा के काम भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी।

    मकर राशि : ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है।

    कुंभ राशि : बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। घर के माहौल में कुछ बदलाव करने से पहले सबकी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी योजनाओं को सबके सामने उजागर करने से बचें।

    मीन राशि : मूड पर नियंत्रण रखकर खुश रहने का प्रयास करें। जीवनशैली आकर्षक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights