Aaj Ka Rashifal 7 Aug 2023: मेष राशिफल : वक्री शुक्र पारिवारिक समस्या देगा। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृषभ राशिफल : शुक्र का परिवर्तन भाई-बहन, मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव दे सकता है। शुक्राणु से संबंधित परेशानी मिल सकती है।
मिथुन राशिफल : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कर्क राशिफल : शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए कष्टदायी होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। मादक वस्तुओं से दूर रहें।
सिंह राशिफल : शुक्र का परिवर्तन अपयश दे सकता है। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशिफल : रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशिफल : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिला रिश्तेदार या अधिकारी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यवधान आएगा।
वृश्चिक राशिफल : शुक्र का परिवर्तन व्यावसायिक प्रयास में व्यवधान देगा। स्वासथ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। संवेदनशीलता कष्टदायी हो सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
मकर राशिफल : दांपत्य जीवन में शुक्र तनाव देगा। खान-पान में सयंम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कुंभ राशिफल : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि हेागी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशिफल : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।