fbpx
  • Fri. Sep 22nd, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    Aaj Ka Rashifal: आज का दिन अच्छा है

    ByWev Desk

    Aug 18, 2023 #India, #news

    Aaj Ka Rashifal मेष राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। मंगल चंद्र की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

    वृषभ राशिफल : अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। मंगल चंद्र की युति सृजनात्मक कार्यों में सफलता देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    मिथुन राशिफल : आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। मंगल चंद्र की युति से धन हानि हो सकती है। सूर्य-बुध की युति किया गया प्रयास सार्थक करेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है।

    कर्क राशिफल : आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं जिसका असर आपकी पूरे जीवन पर दिखाई पड़ेगा। मंगल चंद्र की युति पारिवारिक समस्या दे सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशिफल : आज कुछ जरूरी कामों को आप निपट सकते हैं बैंक आदि लोन में आपको बड़ी राहत मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। मंगल चंद्र की युति से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    कन्या राशिफल : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेग बच्चों के कारण व उनके साथ संबंधी परेशानियों के चलते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

    तुला राशिफल : आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं जिस कारण आप बहुत दिनों से परेशान थे आज उसने आपको सफलता मिलेगी। पिता या महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

    Aaj Ka Rashifal:आज इन राशि वालों पर होगा मंगल के राशि परिवर्तन का असर

    वृश्चिक राशिफल : आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं हो सकता है ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

    धनु राशिफल : व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें नहीं तो चोट लग सकती है।

    मकर राशिफल : आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे किसी नए कार्य के लिए आप बड़ी कार्य योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    कुंभ राशिफल : आज आपकी कोई मन की मुराद पूरी होने वाली है साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। महिला अधिकारी या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

    मीन राशिफल : आज का दिन अच्छा रहने वाला है आय के क्षेत्र में कोई कोई बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अग्नि या जल दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights