Site icon unique 24 news

बड़े पर्दे के बाद अब कलम से कमाल करेंगे कुणाल कपूर

मनोरंजन डेस्क :- कुणाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने तीन पूरी फिल्मी स्क्रिप्ट लिख ली हैं। इनमें एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक फिल्म और एक कॉमेडी फिल्म शामिल है। अब वह ऐसे लोगों की तलाश में हैं, जो इन फिल्मों को बनाने में उनके साथ जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें…..5 निर्देशक जिन्होंने वित्त और अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर विषयों को पर्दे पर उतारा – unique 24 news

उन्होंने लिखा, “मुझे ऐसा काम नहीं मिल रहा था, जिसे करने के लिए मैं सच में उत्साहित था। इसलिए मैंने खुद ही लिखना शुरू किया। मेरे दिमाग में काफी समय से चल रहे तीन विचार अब पूरी स्क्रिप्ट बन चुके हैं। ये सिर्फ आइडिया या शुरुआती रूपरेखा नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह तैयार स्क्रिप्ट हैं।”

कुणाल ने बताया कि तीनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं और हर कहानी ने उन्हें एक अलग दुनिया और अलग सोच के साथ जीने का मौका दिया। उन्होंने लिखा, “तीन अलग-अलग दुनिया, जिन्होंने मुझे तीन अलग-अलग सोच के साथ जीने का मौका दिया। लंबे समय बाद इतना कठिन, लेकिन उतना ही मजेदार अनुभव रहा। अब सबसे बड़ी चुनौती सही लोगों को ढूंढना है, जो इन कहानियों को पर्दे तक पहुंचाने में मेरा साथ दें।”

हालांकि, कुणाल यहीं नहीं रुकने वाले हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चौथा आइडिया तो अभी से मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा।” इस साल कुणाल कपूर की दो बड़ी फिल्में भी रिलीज़ होने वाली हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में इंद्र के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर 18 जुलाई को भारत मंडपम में लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा वह चिरंजीवी के साथ तेलुगु फैंटेसी फिल्म विश्वंभरा में भी दिखाई देंगे, जो इस साल रिलीज़ होगी। एक तरफ देश की दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे कुणाल कपूर हैं, तो दूसरी तरफ उनकी तीन नई स्क्रिप्ट भी पूरी तरह तैयार हैं और अब उन्हें सिर्फ सही साथी का इंतजार है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version