Site icon unique 24 news

सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा बढ़ी…! अब 45 साल तक कर सकेंगे आवेदन

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विभिन्न श्रेणियों की सरकारी नौकरियों में आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद अब अधिक उम्र के उम्मीदवार भी सरकारी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें…. मजदूर शोषण के खिलाफ सख्ती से आवाज उठाएगी BJMTUC -सी. एल.शर्मा – unique 24 news

ओवरएज युवाओं के लिए खुशखबरी

जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अब 41 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप ‘B’ के लिए यह सीमा 44 वर्ष तय की गई है। सबसे बड़ी राहत ग्रुप ‘C’ और ‘D’ के अभ्यर्थियों को मिली है, जहां अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पद के लिए पहले से तय आयु सीमा 41 वर्ष से अधिक है, तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और पुराना नियम ही लागू रहेगा। सबसे अहम बात यह है कि यह नया नियम 11 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और ओवरएज होने की कगार पर पहुंचे युवाओं को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है।

राज्य सरकार के इस फैसले को युवाओं के करियर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इससे उन लाखों उम्मीदवारों को दोबारा मौका मिलेगा जो उम्र सीमा के कारण सरकारी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version