Site icon unique 24 news

नई पारी की शुरुआत करेंगे अजिंक्य रहाणे, अब इस नए रोल में आएंगे नजर

स्पोर्ट डेस्क :- भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मैदान पर अपना शानदार खेल दिखाने के बाद अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 37 वर्षीय रहाणे अब क्रिकेट  कमेंटेटर  के रूप में नजर आएंगे। वह आगामी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री बॉक्स में अपना डेब्यू करेंगे।

यह भी पढ़ें… बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक – unique 24 news

अजिंक्य रहाणे को 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार करियर को हाल ही में अलविदा कहने वाले रहाणे अब पहली बार टेस्ट कमेंट्री करते दिखेंगे।
कमेंट्री डेब्यू को लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा:
“मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन रणनीतियों की जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदलती हैं।”

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version