Site icon unique 24 news

ALERT : दिवाली आते ही सेल और ऑफर के साथ एक्टिव होती है साइबर ठग

वेब-डेस्क :- त्योहारों का मौसम आते ही जहां ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर सेल और ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है, वहीं साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। सोशल मीडिया, ईमेल या एसएमएस पर “फ्री दिवाली गिफ्ट” या “डिलीवरी फेल्ड” जैसे लिंक भेजकर लोगों से उनकी बैंक डिटेल्स और पासवर्ड चुराए जा रहे हैं। ये संदेश अक्सर Amazon, Flipkart या India Post जैसे ब्रांड्स के नाम पर भेजे जाते हैं ताकि भरोसा आसानी से जीत लिया जाए।

असली जैसे दिखते हैं फेक वेबसाइट्स
दिवाली या धनतेरस के दौरान कई लोग अगल-अलग शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर की तलाश करते हैं और बिना वेबसाइट की असलियत जांचे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और बैंक अकाउंट या क्रेडिट-डेबिड कार्ड की जानकारी साझा कर देते हैं। आजकल स्कैमर्स एआई की मदद से असली साइट्स की हूबहू कॉपी बना रहे हैं, जिन्हें पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इन वेबसाइट्स पर फर्जी रिव्यू भी दिए होते हैं जिससे लोगों को इनपर भरोसा हो जाता है।

पिछले साल Amazon ने 55,000 से ज्यादा फिशिंग वेबसाइट्स और 12,000 स्कैम नंबर ब्लॉक किए थे। ठग “लास्ट मिनट ऑफर” या “लिमिटेड टाइम डील” जैसे झांसे देकर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवाते हैं। पेमेंट के बाद या तो नकली प्रोडक्ट भेजा जाता है या कुछ भी नहीं मिलता।

यह भी पढ़े … प्रेमानंद जी महराज के लिए एक मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ – unique 24 news

ऐसे पहचानें फेक वेबसाइट और लिंक

क्या करें अगर फंस जाएं ठगी में
अगर गलती से आपने किसी फेक साइट पर पेमेंट कर दिया है तो तुरंत अपने बैंक या UPI एप से संपर्क करें और कार्ड ब्लॉक करवाएं। वेबसाइट के स्क्रीनशॉट और पेमेंट डिटेल्स संभाल कर रखें। इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर फ्रॉड की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिवार को भी जागरूक करें ताकि वे ऐसे जाल में न फंसें।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version