Site icon unique 24 news

अर्जुन कपूर बोले –“रोहित सर ने मुझ पर जो भरोसा किया, वही मेरी ताकत बना”

मनोरंजन डेस्क :- सिंघम अगेन को एक साल पूरा हो गया है, और फैंस सिर्फ इस एक्शन स्पेक्टेकल को ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर की उस क्रिएटिव पार्टनरशिप को भी याद कर रहे हैं, जिसने फिल्म के सबसे चर्चित किरदारों में से एक डेंजर लंका को जीवंत कर दिया था। सेट पर जिन लोगों ने उनकी कैमिस्ट्री देखी, वे जानते हैं कि यह रिश्ता भरोसे, मेहनत और विश्वास पर टिका था।

यह भी पढ़ें…साल 2025 में बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने कहा दुनियाँ से अलविदा – unique 24 news

अर्जुन के लिए सिंघम अगेन सिर्फ एक और फिल्म नहीं थी यह उनके करियर का एक अहम अध्याय था। डेंजर लंका के उनके जबरदस्त अभिनय ने दर्शकों को हैरान कर दिया, उन्हें बेहतरीन समीक्षाएँ और फिल्म का “सरप्राइज़ पैकेज” का खिताब दिलाया। उनकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ, जो बात सबसे ज्यादा उभरकर सामने आई, वह थी रोहित शेट्टी का उन पर अटूट विश्वास। शेट्टी ने खुद कहा था कि अर्जुन “किरदार के लिए कुछ भी करने को तैयार थे,” और उन्होंने हर फ्रेम में अपनी पूरी ताकत और जुनून झोंक दिया था।

निर्देशक का विश्वास रंग लाया दर्शकों ने न केवल इस विलन के स्टाइल और गहराई को पसंद किया, बल्कि एक नए रूप में अर्जुन कपूर को भी देखा। रोहित शेट्टी ने भी खुशी जताई थी कि फिल्म के बाद लोगों की धारणा बदली और अर्जुन की मेहनत को सराहा गया।

अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा,
“सही वक्त पर सही रोल और एक ऐसा डायरेक्टर जो आप पर भरोसा करता है कभी-कभी बस यही काफी होता है। मैं दिल से शुक्रगुज़ार हूँ उस भरोसे का जो रोहित सर ने मुझ पर दिखाया, जब बहुत से लोग ऐसा करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने एक ऐसा किरदार रचा जो उनके विज़न के बेहद करीब था और जिसे दर्शकों ने इतना प्यार दिया। डेंजर लंका बनने की यह यात्रा मेरे लिए बेहद खास रही। धन्यवाद रोहित शेट्टी सर और पूरी टीम को सेट पर हर पल यादगार था। मैं ये सफर फिर से दोहराना चाहूँगा, बिना किसी झिझक के।”

शूटिंग के दौरान की साझा यादें टेक्स के बीच की हँसी, सीन से पहले की गंभीर चर्चाएँ, और हर कैंडिड मोमेंट में झलकता आपसी सम्मान इन दोनों की equation को बखूबी बयान करती हैं। एक साल बाद भी, सिंघम अगेन सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं, बल्कि इस बात की मिसाल बनी हुई है कि जब एक डायरेक्टर का विश्वास किसी एक्टर के जुनून से मिलता है, तो सिनेमा में जादू जन्म लेता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version