Site icon unique 24 news

बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर (Helicopter) की उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उनके हेलिकॉप्टर को पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के रालम में उतारा गया है। इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे खराब मौसम को कारण माना जा रहा है। घटना बुधवार दोपहर करीब 1.40 की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त मिलम की तरफ जा रहा थे। उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। इसी दौरान खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

बता दें कि राजीव कुमार ने मंगलवार को दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव तारीखों का ऐलान किया था। महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें…371 करोड़ के घोटाले में सीएम चंद्रबाबू नायडू को ED ने दी क्लीनचिट

राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) हैं। वे 1 सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त के रूप में चुनाव आयोग का हिस्सा हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को पदभार ग्रहण किया था और 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। बता दें कि 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार 65वां जन्मदिन मनाएंगे। संविधान के अनुसार चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

1984 बैच के IAS अधिकारी हैं

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों और बिहार/झारखंड के अपने राज्य संवर्ग में सेवाएं दी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version