Site icon unique 24 news

बिहार चुनाव के बाद BJP के लिए दो बड़े चुनावी इम्तेहान

न्यूज़ डेस्क :- बिहार विधानसभा चुनाव के 15 दिनों के भीतर भाजपा को दो और बड़ी चुनावी परीक्षा से गुजरना होगा. ये दोनों ही चुनाव भाजपाशासित राज्यों में हो रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू को प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन इलेक्शन मशीन भाजपा के सामने 15 दिनों के भीतर दो बड़े चुनावी इम्तेहान होंगे. दोनों ही चुनाव बीजेपीशासित राज्यों में हो रहे हैं, जहां वो विपक्षी दलों को सत्ता से हटाकर सरकार में आई है. बिहार में बीजेपी और जेडीयू की अगुवाई वाले गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर नया इतिहास रचा है. ऐसे में बीजेपी नहीं चाहेगी कि वो कोई ढिलाई बरते. भाजपा हर चुनाव में ताकत झोंकने के लिए जानी भी जाती है. वहीं कांग्रेस, आप जैसे दलों के लिए ये जोरदार वापसी का मौका होगा. बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव के पहले भी ये बड़ी टक्कर होगी….

यह भी पढ़े … बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी का 236 सीटों पर जमानत जब्त – unique 24 news

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव
दिल्ली में फरवरी 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद 30 नवंबर को एमसीडी के 12 वार्डों पर उपचुनाव हो रहा है. आप इस चुनाव के जरिये कोशिश में है कि वो ये साबित कर सके कि दिल्ली में अभी उसका वो दमखम कायम है. वहीं बीजेपी के लिए भी नाक का सवाल होगा. बीजेपी और आप के साथ कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है.

2 दिसंबर को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव
30 नवंबर को दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के 12 वार्डों में
29 नगर निगमों में चुनाव बीएमसी समेत महाराष्ट्र में
3 दिसंबर को महाराष्ट्र में आएंगे नतीजे
246 नगर परिषद और 42 टाउन परिषदों, 32 जिला परिषदों के लिए भी चुनाव

महाराष्ट्र निकाय चुनाव दिसंबर में
महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को निकाय चुनाव के तहत वोटिंग होगी. इसके लिए 18 नवंबर को नामांकन पत्रो की जांच के साथ 21 नवंबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है. चुनाव आयोग 26 नवंबर को चुनाव चिन्ह के साथ उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करेगा. 2 दिसंबर को बीएमसी समेत निकाय चुनाव की वोटिंग कराई जाएगी. मुंबई, पुणे जैसे बड़े नगर निगमों के अलावा 246 नगर परिषदों के 288 प्रमुखों और 6859 सदस्यों के लिए मतदान होगा. इसके साथ ही 42 नगर पंचायतों के लिए भी चुनाव होगा. तीन दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी.

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version