Site icon unique 24 news

जन्मदिन विशेष: तमन्ना भाटिया के 5 खूबसूरत एथनिक लुक्स

मनोरंजन डेस्क :- तमन्ना भाटिया का पारंपरिक पहनावे के प्रति प्यार साफ झलकता है। साड़ी हो या लहंगा, वह हर बार अपने एथनिक लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर, आइए देखते हैं उनके 5 सबसे शानदार ट्रेडिशनल लुक्स।

यह भी पढ़ें……वन मैन शो! अक्षय कुमार ने 2025 में कमाए 500 करोड़ से भी ज्यादा – unique 24 news

1. पर्पल लहंगा
डीप पर्पल ब्रोकैड लहंगे में तमन्ना बेहद खूबसूरत लगीं। इस लुक को उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी, मांगटीका और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया।

2. डार्क ग्रीन साड़ी
डार्क ग्रीन साड़ी में तमन्ना का लुक बेहद एलिगेंट था। गोल्डन डिज़ाइन और स्लीक बन ने उनके लुक को और निखारा।

3. साड़ी सेट
तोरानी की इस कॉर्सेट साड़ी सेट में तमन्ना ने स्टाइलिश और मॉडर्न टच के साथ ट्रेडिशनल लुक कैरी किया।

4. पर्पल लहंगा सेट
फ्लोरल कढ़ाई वाले पर्पल लहंगा सेट में तमन्ना बेहद ग्रेसफुल नजर आईं। उन्होंने इस लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया।

5. रानी पिंक साड़ी
रानी पिंक साड़ी में तमन्ना ने पुराने बॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी। पर्ल चोकर और सॉफ्ट मेकअप ने लुक को और खास बनाया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version