Site icon unique 24 news

बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर जनता को गुमराह कर रही है सरकार

जगदलपुर। बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा और उसकी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। श्री मौर्य का आरोप है कि वैकल्पिक बाईपास सड़क निर्माण में 8 करोड़ 64 लाख 44 हजार रू. का भ्रष्टाचार किया गया है। भ्रष्टाचार को छुपाने अब भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार का पर्याय निरुपित किया है।

यहां राजीव भवन में प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भ्रष्टाचार अब एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। वैकल्पिक बायपास आनंद ढाबा के सामने ज्योति नर्सरी, हाटकचोरा, करकापाल से हाटकचोरा तक बनी सड़क में 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। सुशील मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने भारी वाहनों का परिचालन बंद कर जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। महज चार महीने पूर्व बनी इस सड़क पर अब गड्ढे हो चुके हैं और इस वैकल्पिक बायपास के नाम पर पूरे 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

यह भी पढ़े … कोसमी के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता अभियान, बच्चों को किया प्रोत्साहित – unique 24 news

वैकल्पिक बायपास सड़क की स्वीकृति कांग्रेस सरकार में दी गई थी और भाजपा सरकार द्वारा इस सड़क निर्माण में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत और भाजपा नेताओं की साठगांठ के चलते सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा पूर्व में साढ़े तीन मीटर की सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होता था, परंतु पूरे 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार की लागत से बनी इस सड़क में भारी वाहन नहीं चल पा रहा है।इसका जवाब भाजपा के मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक को सार्वजनिक रूप से देना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, जावेद खान, पार्षद सूर्यापानी, सुशीला बघेल, जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी, निकेतराज झा, अनुराग महतो, एस. नीला, उस्मान रजा आदि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version