Site icon unique 24 news

‘भाजपा देश की एकमात्र पार्टी, जो कहती है, वह करती है’, BJP का सकंल्प पत्र जारी करने के बाद बोले अमित शाह

‘भाजपा देश की एकमात्र पार्टी, जो कहती है, वह करती है’, BJP का सकंल्प पत्र जारी करने के बाद बोले अमित शाह

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भाजपा अन्य सभी दलों से अलग है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है- शाह रांची में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा, “झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए। क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।”

यह भी पढ़ें…3.50 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं Mahindra Thar, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लो फायदाभाजपा जो कहती है, वो करती है- अमित शाह शाह ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित बड़ी उम्मीद से भाजपा के संकल्प पत्र की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज हम जो संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियों से अलग है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की राजनीति में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जो कहती है, वह करती है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, हमने सभी संकल्पों को पूरा किया है। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है और इसीलिए झारखंड की जनता, खासकर पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित हमारे संकल्प पत्र की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।”

 

भाजपा रोटी, बेटी, माटी के नारे के साथ आगे बढ़ रही केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। शाह ने कहा, “संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। घुसपैठिए यहां आकर हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो न तो झारखंड की संस्कृति सुरक्षित रहेगी, न ही यहां का रोजगार, जमीन और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इसीलिए भाजपा रोटी, बेटी, माटी के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।” गृह मंत्री ने झामुमो नीत गठबंधन पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी भूमि में घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, “झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है और हम इन घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम कानून लाएंगे और महिलाओं से छीनी गई जमीन वापस करेंगे। हेमंत सोरेन, आप झारखंड की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं।” दो चरणों में होंगे चुनाव अमित शाह ने रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया। लॉन्च के दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version