बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमेरिका सिंगर निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका इंडियन फिल्मों से दूर है। बीते तीन चार सालों से एक्ट्रेस विदेश में ही हैं। इसी बीच खबर आई है कि, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मुंबई की सड़को में दिखाई देने वाली है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है
यह भी। पढ़े- https://unique24cg.com/chhath-puja-arghya-will-be-given-to-the-setting-sun-today-in-chhath-puja/
तीन साल बाद भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा:
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत लौट रही है। देसी गर्ल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पार इमोशन पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका कई वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। वह देश में पढ़ने के लिए 12 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। लेकिन वर्षों बाद वह भारत लौटीं और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही, कैप्शन में लिखा है, “आखिरकार मैं घर जा रही हूं… लगभग तीन सालों के बाद…” इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। बता दें, प्रियंका के लिए ये ट्रिप इसलिए भी खास है, क्योंकि कोविड 19 के बाद ये पहली बार है, जब एक्ट्रेस इंडिया अपने घर जा रही हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय फिल्म उद्योग में एक सफल पारी खेलने के बाद प्रियंका ने 2015 में हॉलीवुड में कदम रखा और ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाई। तभी से वे भारत और यूएसए के बीच यात्रा किया करती हैं। प्रियंका के पति निक जोनस भी विदेश में ही रहते हैं, वे एक फेमस बॉलीवुड सिंगर हैं।

साल 2018 में की शादी:
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल शादी की थी। उन्होंने इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में दिवाली के मौके पर भी उन्होंने अपनी बच्ची के साथ उसकी पहली दिवाली सेलीब्रेट की।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇