Site icon unique 24 news

CAIT : कैट की नई पहल…! सभी जिलों में ‘कैट ट्रांसपोर्ट’ का गठन…!

रायपुर :-  CAIT  देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने की।

बैठक में कैट ट्रांसपोर्ट के पदाधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

श्री अमर पारवानी ने बताया कि राज्य के सभी जिला इकाइयों में ‘कैट ट्रांसपोर्ट’ का गठन किया जाएगा, ताकि परिवहन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन के जीएसटी आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा से मुलाकात कर ई-वे बिल नियमों में आवश्यक एवं व्यावहारिक सुधार की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा गया था।

पत्र में दो प्रमुख मांगें रखी गईं, पहला, एक ही जिले के भीतर माल परिवहन पर ई-वे बिल से पूर्ण छूट दी जाए। दुसरा, आवश्यक वस्तुएं जैसे पुस्तकें, नोटबुक, शैक्षणिक सामग्री, ताज़ा फल-सब्जियाँ, डेयरी उत्पाद, खाद्य सामग्री, चिकित्सा उपकरण, कृषि निवेश व उपकरण आदि के परिवहन पर राज्य स्तर पर ई-वे बिल से पूर्ण छूट दी जाए।

कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ‘कैट ट्रांसपोर्ट’ इकाई का व्यापक विस्तार किया जाएगा। शहरों और जिलों में स्थित ट्रांसपोर्टर्स को कैट से जोड़ा जाएगा तथा परिवहन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शासन से निरंतर संवाद स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि, कैट ट्रांसपोर्ट” व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर्स और शासन के बीच सेतु का कार्य करेगा, जिससे प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों को राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था सुचारु होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरेन्द्र सिंह, नवीन शर्मा, राजेश शर्मा, मनीराम वर्मा, जयदेव शर्मा एवं विजेन्द्र शर्मा।
The post CAIT : कैट की नई पहल…! सभी जिलों में ‘कैट ट्रांसपोर्ट’ का गठन…! जिला इकाइयों को मिलेगी नई जिम्मेदारी…ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर हुई गहन चर्चा appeared first on Janta Ki Aawaz.

Exit mobile version