Site icon unique 24 news

बस्तर में विकास कार्यों को लेकर Ex CM बघेल पर कसा तंज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक कार्टून पोस्ट किया है, जिसमें बस्तर में विकास कार्यों को लेकर तंज कसा गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भूपेश ने विकास के नाम पर बस्तर की जनता के साथ विश्वासघात किया था। बीजेपी की इस पोस्ट में बघेल को विकास की बातें करते हुए दिखाया गया है, जबकि पीछे बस्तर की बदहाल तस्वीर दर्शाई गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि बघेल सरकार के कार्यकाल में बस्तर को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं।

सियासी हमलों की शुरुआत

बीजेपी की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब राज्य में पंचायत से लेकर नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसे आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां भाजपा बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े .. राजिम में अवैध रेत खनन पर एक्शन, सड़क पर उतरे BJP MLA – unique 24 news

कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब तक कांग्रेस की ओर से इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी इसे बीजेपी की दुष्प्रचार की रणनीति बता सकती है।

राजनीतिक विश्लेषण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी अब सीधे तौर पर बघेल के पुराने कार्यकाल को निशाने पर लेकर जनता की स्मृति में असंतोष को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां कांग्रेस की पकड़ रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version