रूह कंपा देने वाला मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने

रूह कंपा देने वाला मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने

नई दिल्ली :- नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मर्डर की दिल दहलाने वाली वारदात हुई है, जिसमे एक व्यक्ति को चाकू से बुरी तरह गोद दिया गया है | इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है |

फुटेज में साफ साफ देखा जा सकता है कि दो लड़के बात कर रहे होते हैं तभी एक और युवक आता है. जो, आते ही इनमें से एक पर हमला कर देता है | पहले से मौजूद दूसरा शख्स हक्का बक्का देखता रह जाता है लेकिन कुछ कर नहीं पाता |

यह भी पढ़ें…18 साल की लड़की ने नदी में कूदकर दी जान: दुखद घटना (unique24cg.com)

पुलिस के मुताबिक घटना में जिसको चाकू मारा गया है, उसका नाम सुमित है | विडियो में टोपी पहने हुए एक लड़का आते ही ताबड़तोड़ चाकू से सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है |

यह हमला इतनी तेजी से किया जाता है कि लड़के की मौत हो जाती है, वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे युवक महज 10 सेकेंड के भीतर 17 बार चाकू घोंपता है | पुलिस का कहना है कि सुमित नाम के लड़के के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 17 बार चाकू से हमला किया गया था जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई थी | पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है |

घटना 11जुलाई की है जो भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में हुई है |

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News अपराध / हादसा मध्यप्रदेश