Site icon unique 24 news

सुरक्षा मानकों को लेकर Meta की ग्लोबल टीम को केंद्र सरकार का समन

नेशनल डेस्क :- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी और कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा Meta की ग्लोबल टीम को तलब किया गया है। आगामी 5 और 6 अगस्त को होने वाली बैठक में सरकार चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM), फर्जी एआई कंटेंट, वेरिफाइड अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई और हालिया तकनीकी चूकों सहित कई गंभीर मुद्दों पर कंपनी से विस्तृत जवाब मांगेगी।

यह भी पढ़ें… अभिजीत दीपके के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हमला कराने का लगा आरोप – unique 24 news
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते सुरक्षा संबंधी मामलों और कंटेंट मॉडरेशन की खामियों को गंभीरता से लेते हुए मेटा Meta की ग्लोबल टीम को समन जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से आयोजित बैठक में कंपनी से संवेदनशील मामलों में हुई चूक और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में विशेष रूप से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) की रोकथाम, फर्जी या सिंथेटिक एआई आधारित कंटेंट, वेरिफाइड नेताओं और प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों के अकाउंट्स पर हुई गलत कार्रवाई तथा कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम की विश्वसनीयता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मंत्रालय का मानना है कि इन मामलों में कंपनी की ओर से अब तक दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं रहे हैं।

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो पोस्ट के Meta प्लेटफॉर्म के कुछ समय के लिए से हट जाने की घटना के बाद सरकार ने मेटा Meta की कार्यप्रणाली की समीक्षा तेज कर दी है। कंपनी ने इस घटना को तकनीकी त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया है और स्पष्ट किया है कि बाद में संबंधित पोस्ट को पुनः बहाल कर दिया गया था।

बैठक में इंस्टाग्राम पर कथित रूप से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट के प्रसार को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी। इससे पहले सरकार इस मामले में Meta कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। अब यह समीक्षा की जाएगी कि नोटिस के बाद मेटा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

हालिया मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े कुछ विज्ञापन दिखाई दिए, जिनके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को अन्य प्लेटफॉर्म्स की ओर भेजा जा रहा था। इन दावों के बाद मेटा Meta ने संबंधित विज्ञापनों और अकाउंट्स पर कार्रवाई करने तथा कई लिंक हटाने की जानकारी दी थी। हालांकि कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कोई भी कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली पूरी तरह त्रुटिरहित नहीं होती और समीक्षा प्रक्रिया में कुछ मामलों की पहचान छूट सकती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version