Site icon unique 24 news

आरा पहाड़ियों में चार्टर्ड प्लेन क्रैश…रेस्क्यू जारी… देखें VIDEO

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आरा पहाड़ियों के दुर्गम क्षेत्र में एक निजी चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के तुरंत बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें… अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य युवराज पाण्डेय के द्वारा रामकथा का आयोजन – unique 24 news

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। प्रशासन द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version