आज रामलला दर्शन को जा रहे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल

आज रामलला दर्शन को जा रहे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे। साथ में उनके मंत्रिमंडल के सारे सदस्य भी होंगे | जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 जुलाई शनिवार को प्रातः 9.30 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें…बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का होगा तेजी से विकास – unique 24 news (unique24cg.com)

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन और मंदिर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें