
राजिम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के देवभोग में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की गई है. त्रिपुरा बघेल कथलिमुडा ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान में समूह की महिलाओं द्वारा सुपर कंपोस्ट बनाया जा रहा है, इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
यह भी पढ़ें –https://unique24cg.com/modi-engaged-in-congresss-bharat-jodo-yatra-modis-slogans/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आदर्श ने बताया कि इससे पहले वे जिस स्कूल में ल पढ़ाई करते थे, वहां हर साल 40 हजार रुपए देने पड़ते थे, लेकिन आत्मानंद स्कूल में सारी सुविधाएं निःशुल्क मिल रही हैं।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
1.देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा. 2. झाखरपारा को उप-तहसील बनाने की घोषणा। 3. देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनाने की घोषणा। 4. देवभोग के बालक स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार की घोषणा। 5. ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की घोषणा। 6. देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा। 7. कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा। 8. ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा। 9. बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा। 10. सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा। 11. ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें