Site icon unique 24 news

CM विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी को किया श्रद्धांजलि अर्पित

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 30 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चलिए आज हम सभी गांधी जी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

यह भी पढ़ें … धमतरी में एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका – unique 24 news

राजभवन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को भी आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई है। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया है। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version