Site icon unique 24 news

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कहा…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” की नीति देश के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। बार-बार चुनाव होने से न केवल जनता को असुविधा होती है, बल्कि आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में सभी चुनाव एक साथ कराने से प्रशासनिक और वित्तीय दोनों स्तरों पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में पहले ही महत्वपूर्ण कदम उठा चुकी है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक साथ कराकर एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़े …

दुर्ग दरिंदगी केस की जांच के लिए SIT गठित, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा…

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी है, और देश की जनता उनसे दूर होती जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version