Site icon unique 24 news

आयोग सुनिश्चित करेगा दोषियों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई – डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर:- रायपुर जिले के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में कार्यरत शिक्षिका द्वारा 6 वर्षीया छात्रा को अगरबत्ती से जलाने की अमानवीय घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीर संज्ञान लिया।

बच्चों की सुरक्षा एक चिंता का विषय
बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा की आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़िता को न्याय मिले एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी, यह घटना बाल अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। अतः बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13 (ज) एवं 14 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस प्रकरण की विस्तृत जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़े … ऐतिहासिक लड़ाकू विमान की हुई भावुक विदाई – unique 24 news

संबंधित प्रकरण में आयोग ने निर्देशित किया है की संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं प्रकरण की जाँच कर रही एजेंसी द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए और पीड़िता के माता-पिता को साथ में लेकर निर्धारित की गई तिथि को अपराह्न में आयोग कार्यालय, रायपुर में उपस्थित होने हेतु कहा गया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version