धमतरी। आज की बड़ी खबर सामने आयी है, धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामंकन रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है की नामांकन रद्द के पीछे का कारण भाजपा की शिकायत है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई है।
इस सुनवाई में दोनों पक्षो के वकीलों को करीब डेढ़ घण्टा सुनने के बाद रिटर्निंग अफसर ने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की घोषिणा की है। गौर करने की बात है कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा नगर निगम धमतरी में ठेकेदारी करते आऐ हैं। इसी के चलते वे नगर निगम से लाभार्थी साबित हुए है, जिसकी वज़ह से ही उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। धमतरी नगर निगम के निर्वाचन अधिकारी की इस घोषण के बाद निगम के बाहर कांग्रेसी जमकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे है।
किस प्रावधान के तहत हुआ नामांकन रद्द ?
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार है और 1956 की धारा 17 बी (ड) में लिखे प्रावधान के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है तो वह चुनाव लड़ने के योग्य नही माना जायेगा।
यह भी पढ़ें … ‘द मेहता बॉयज़’ का ट्रेलर आउट: दर्शको पर पढ़ा भावनात्मक प्रभाव – unique 24 news
धमतरी के विधायक ने किया धरना
इस मामलें में धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए है। उनके साथ-साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया है। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी, इसी मामले पर रिटर्निंग अफसर का फैसला आना था। बताया जा रहा है की इस बीच विधायक भी निगम के सभाकक्ष के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। इसी बात पर नाराज होकर ओंकार साहू धरने पर बैठ गए और प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करने लगे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….