CUET UG 2025 जानिए किन विषयों की करें तैयारी और कैसे करें डाउनलोड

CUET UG 2025 जानिए किन विषयों की करें तैयारी और कैसे करें डाउनलोड

वेब-डेस्क :-  सीयूईटी यूजी 2025 (CUET UG 2025) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जिनमें विषयों की संख्या को घटाकर 37 कर दिया गया है।

क्या पढ़ें और क्या नहीं?

एनटीए द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार, इस बार छात्रों को 13 भाषा विषय और 23 डोमेन सब्जेक्ट्स में से चयन करना होगा। इसके अलावा, एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट भी होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें सिलेबस डाउनलोड?

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: cuet.nta.nic.in

2. होमपेज पर “Information” टैब पर क्लिक करें।

3. “Syllabus” ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. सभी विषयों की लिस्ट ओपन होगी।

5. अपना विषय चुनें और PDF डाउनलोड करें।

6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़े ….CUET UG 2025 Cut Off: कट ऑफ और पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी – unique 24 news

 परीक्षा पैटर्न में बदलाव

  1. परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
  2. ऑनलाइन मोड में मल्टीपल शिफ्ट्स में परीक्षा होगी।
  3. प्रत्येक पेपर 50 अंकों का होगा और इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  4. सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
  5. छात्र अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं, जिसमें लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होंगे।

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का सिलेबस

इस टेस्ट में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता (मूलभूत गणितीय अवधारणाएं, अंकगणित, बीजगणित, मापन, सांख्यिकी), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क, सामान्य विज्ञान और पर्यावरण साक्षरता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

 महत्वपूर्ण विषय और टॉपिक्स

भाषा विषय: अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बंगाली आदि।

डोमेन विषय: बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र आदि।

जनरल टेस्ट: करंट अफेयर्स और लॉजिकल रीजनिंग पर आधारित।

🔗 डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

छात्र सिलेबस का डायरेक्ट लिंक क्लिक करके विषयवार सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

देश दुनियां शिक्षा परीक्षा और रोजगार