नई दिल्ली। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है। सोनिया अख्तर ने तीन साल पहले नोएडा के सौरभ कांत तिवारी से शादी की थी। बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर अपने पति के साथ नोएडा में रहना चाहती है। शादी के कुछ महीनों बाद सौरभ कांत तिवारी ने सोनिया को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था।
सोनिया ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
वहीं, सोनिया ने अब आरोप लगाया है कि सौरभ कांत ने भारत में दूसरी महिला से शादी कर ली है। अपने एक साल के बच्चे के साथ वह नोएडा आकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। बांग्लादेशी महिला ने पुलिस को बताया कि सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ बांग्लादेश में निकाह किया था। उसके बाद वह उसे वहां छोड़कर भारत आ गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा था। सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। वह ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।
BJP मंत्री का विवादित बयान, कहा- मछली खाओ चिकने हो जाओ….
बांग्लादेश से आई महिला ने दिए सबूत
नोएडा पहुंचने पर महिला ने पुलिस को अपना व एक साल के बेटे का पासपोर्ट, वीजा एवं नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। उसने पुलिस को बताया की सौरभ ने बांग्लादेश में उसके साथ शादी की है। वह अब नोएडा में ही अपने पति के साथ साथ रहना चाहती है। इसके लिए उसने पुलिस से मदद की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा किया जा रहा है।
प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर
बता दें कि कुछ महीनों पहले ही पाकिस्तान के कराची शहर से सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर प्यार की तलाश में नेपाल के रास्ते नोएडा आई थी। नोएडा में सीमा हैदर अब अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही है। सीमा हैदर और सचिन के बीच प्यार ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान हुआ था। इसके बाद से दोनों साथ जीने-मरने की कसमे खाने लगे। अब दोनों साथ-साथ रह रहे हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें