Site icon unique 24 news

DGP अरूण देव गौतम ने दी गरियाबंद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को बधाई

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के द्वारा नक्सलविरोधी ऑपरेशन के दौरान 10 बडे कैडर के नक्सली लीडर को ढे़र करने में मिली सफलता के लिए गरियाबंद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनांए दी है | उन्होंने बताया की यह सफलता 30 एसटीएफ, सीएएफ, एवं कोबरा 207 बटालियन के संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के फलस्वरूप मिली है |

यह भी पढ़े …Hyper Club में ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ हिरासत में क्लब ऑपरेटर – unique 24 news

10 सितंबर से 12 सितंबर तक लगतार चले नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान ई.30, एसटीएफ, सीएएफ एवं कोबरा 207 बटालियन के द्वारा थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत राजाडेरा मटाल पहाड़ी की ओर माओवादी की आसूचना पर रवाना हुआ था। मटाल पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलो को जान से मारन के नियम एवं हथियार लूटने के उद्देष्य से अंधाधुन फायरिंग किया गया। सुरक्षाबलो के द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ में नक्सली के बड़े कैडर के नक्सली मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सीसी) सहित 10 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली थी।

गरियाबंद के पुलिस जवानों को मिली बड़ी सफलता के लिए बधाई देने (छ.ग) पुलिस विभाग के मुखिया DCP अरूण देव गौतम एवं विवेकानंद सिन्हा अति0 पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान, अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के साथ बीएसएफ,सीआरपीएफ, कोबरा 207 एसटीएफ के अधिकारीगण गरियाबंद पुलिस लाईन पहुचे। कार्यक्रम दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के द्वारा ई.30, एसटीएफ, सीएएफ एवं कोबरा 207 बटालियन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को नक्सल विरोधी ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता के लिए गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के साथ सभी नक्सल ऑपरेशन में सहभागीता देने वाले जवानो को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version