
धनतेरस हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है। इस बार धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस के दिन यदि आप किसी विशेष स्थान पर दीपक जलाते हैं तो आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कहां दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।
यह भी पढ़े- https://unique24cg.com/raipur-tribal-dance-festival-from-november-1-in-chhattisgarh/
धनतेरस की रात श्मशान घाट पर दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
– धनतेरस का त्योहार समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन पूजा कक्ष में दीपक जलाना चाहिए। दीपक को जलाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
धनतेरस के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। रुई की बाती की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। दीपक जलाते समय उसमें कुमकुम डालें। वहीं दीपक को जमीन पर न रखकर सीधे चावल पर रखें।
धनतेरस की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। यदि आप पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाते हैं तो जीवन में धन की कमी दूर होती है।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या हो तो धनतेरस की रात बेला के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
विधि और महत्व
बहुत प्राचीन काल से धनतेरस के दिन यम के नाम से दीपदान की परंपरा चली आ रही है। इस दिन यमराज के लिए आटे का चौमुखा दीपक बना जाता है। रात के समय उसमें चार बत्तियां और तेल डालकर जलाया जाता है और घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है। ध्यान रहे, इस दीपक की दिशा दक्षिण की ओर होनी चाहिए। दरअसल यम दक्षिण दिशा के स्वामी होते हैं और इसी दिशा से प्रवेश करते हैं। दरवाजे पर दीया उन्हें प्रसन्न करता है और वो लंबी आयु प्रदान करते हैं
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇