
नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव काफी सुर्ख़ियों में है। अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम सामने आने के बाद राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त घमासान देखने को मिला था। जिसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव और दिलचस्प होता जा रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में दिग्विजय सिंह का भी नाम आ गया है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।
यह भी पढ़े- https://unique24cg.com/big-money-will-come-in-the-account-of-railway-employees/
फिलहाल, दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा ले रहे थे। अब वह आज रात तक दिल्ली वापस आएंगे। फिर कल वह नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
हमें instagram पर फ़ॉलो करें…..👉 unique24cg.com (@unique24cg) • Instagram photos and videos
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सबसे पहले शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे बवाल के बाद अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शशि थरूर की उम्मीदवार पक्की मानी जा रही है। वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले हैं।
ऐसे सामने आया दिग्विजय का नाम..
बता दें कि राजस्थान में मची सियासी उठापटक के बाद दिग्विजय का नाम तेजी से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने भी खुद को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर लिया है। ऐसे में दिग्विजय सिंह का नाम निकल सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि अगर राहुल और प्रियंका गांधी अगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं और अगर मेरी पसंद का कोई कैंडिडेट नहीं उतरता है तो वो खुद चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह का राहुल और सोनिया गांधी का करीबी होने का फायदा भी मिल सकता है। 10 साल तक एमपी के सीएम रहने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का पद भी संभाव चुके हैं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇