22 अप्रैल को मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जाने वजह

22 अप्रैल को मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जाने वजह

वेब-डेस्क :- हमारे आसपास जो कुछ भी उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लगभग हर किसी की होती है। जैसे, हमारी धरती। दरअसल, हर साल 22 अप्रैल के दिन अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे भी कहा जाता है।

हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के कई बातों का ध्यान रखना होता है इसको लेकर जागरूक होना भी जरूरी है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर हर साल 22 अप्रैल को ही क्यों पृथ्वी दिवस मनाया जाता है? आखिर इसके पीछे ऐसी क्या वजह है, जो इसी दिन को चुना गया? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 22 अप्रैल को ही अर्थ डे क्यों मनाया जाता है।

 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर 22 अप्रैल को ही पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, तो इसकी वजह ये है कि यूनेस्को सम्मेलन में पहली बार शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। यहां ये जान लें कि ये सम्मेलन साल 1969 में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़े … स्व. संतोष अग्रवाल जी की 5वी पुण्यतिथि के अवसर पर किया स्टेशनरी सामग्री वितरण – unique 24 news

पहले इस दिन को मनाने का उद्धेश्य सिर्फ अर्थ को सम्मान देना था। पहली बार इस दिन को 22 अप्रैल 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मनाया था और इसके बाद वर्ष 1990 में डेनिस हेस ने इसे विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा।

डेनिस हेस के इस प्रस्ताव के बाद ही 141 देशों ने इसके लिए हामी भरी और इसमें भागीदारी भी की। इसके बाद पृथ्वी दिवस को साल 2016 में जनवायु संरक्षण के लिए समर्पित किया गया।

लोगों को किया जाता है जागरूक

पृथ्वी दिवस के दिन लोगों को बताया जाता है कि वे कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। यही नहीं, ये भी बताया जाता है कि पृथ्वी को कैसे हरा-भरा रखा जाए। हर बार इस दिन की अलग थीम रखी जाती है जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके