fbpx
  • Wed. Sep 27th, 2023

    Unique 24 News

    खबर जो आप जानना चाहते हैं

    भारत के इस राज्य में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

    ByWev Desk

    Jul 22, 2023 #India, #news

    ईटानगर: भारत के कई राज्यों में इन दिनों लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज भी भारत के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही सभी लोग घर से बाहर निकल आए थे। हालांकि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रही। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तवांग में था।

    बता दें कि इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में 11 जून को भूकंप आया था। तब भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही और यह 33 किलोमीटर की गहराई में था।

    CG NEWS: आज फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह

    अरुणाचल प्रदेश के 25 जिलों में तवांग एक जिला है। तवांग अकसर चर्चा में रहता है क्योंकि यह भारत-चीन बॉर्डर पर है। गलवान घाटी भी तवांग जिले में आती है। हिमालय की गोद में बसा तवांग का यह पहाड़ी इलाका अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थल के लिए फेमस है। अरुणाचल प्रदेश में अकसर भूकंप आते हैं। यह भारत के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्र दो विशाल टेक्टोनिक प्लेटों के बीच सीमा (भ्रंश क्षेत्र) पर स्थित है। इसके कारण यह भूकंप के झटकों के रेड जोन में है।

    देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

    हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

    Unique 24 CG – YouTube

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights