Site icon unique 24 news

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। ​सहयोग केंद्र में अपनी बात और समस्याएँ रखने के लिए प्रदेशभर से लगभग 500 कार्यकर्ता पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें…. छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन का प्रस्ताव मंजूर – unique 24 news

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों पर बेहद गंभीरता, सार्थक और समाधानकारी दृष्टिकोण के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन सभी आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिये। ​इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version