
News Desk :- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में सामने आया है जहाँ बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ गैंगरेप! करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पेशे से शिकारी हैं और इन्होंने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्यादरी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और घिनौना अपराध किया। इनकी करतूत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है |
यह भी पढ़ें…. 👉 अमेरिका ने बनाई है भारत की ऐसी रिपोर्ट – Unique 24 News (unique24cg.com)
मिली जानकारी के अनुसार पकडे गए आरोपियों की पहचान संदीप तुकरम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। महाराष्ट्र वन विभाग ने एक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जिससे उन्हें घटना के बारे में पता चला। अधिकारियों को एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है जिसमें आरोपीयों को मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करते दिखाया गया है।

सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया, जिसमें उन्हें जंगल में घूमते देखा गया। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे। घटना से हैरान वन अधिकारी आरोपी के खिलाफ आरोपों पर चर्चा करने के लिए भारतीय दंड अदालत में मामले को उठाएंगे |
हमें फेसबुक पर लाइक करें…..👉 (9) Unique 24 CG | Facebook
अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। यदि दोषी ठहराया जाता है तो आरोपी को सात साल की कैद का आरोप लगाया जा सकता है। हलाकि अभी आरोपियों को वन विभाग ने अपनी कस्टडी में रखा हुआ है |
अपने आप में यह पहला मामला है जब इस प्रजाति के जीव के साथ किसी मनुष्य ने ऐसा दुष्टकृत्य किया हो | जिसने भी इस मामले को सुना है उसकी आंखें फटी की फटी रह गई और कानों पर भरोसा नहीं होता है, पर फिर भी कथित आरोपियों ने ऐसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है |
कला धर्म एवं संस्कृति सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇