पूर्व गृहमंत्री ने कोरबा कलेक्टर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व गृहमंत्री ने कोरबा कलेक्टर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वेब-डेस्क :- पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

कलेक्टर पर सीधा निशाना
ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजित वसंत के बीच का विवाद पहले से ही सुर्खियों में है। इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें कलेक्टर पर निशाना साधा गया था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और यह सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है।

ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजित वसंत पर कई भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनमें 40000 स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी और मालगांव व रलिया में करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा शामिल है।

यह भी पढ़े … जंगली पिक्चर्स की ‘HAQ’: 2025 की सबसे चर्चित और साहसी फ़िल्म – unique 24 news

कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टार्गेट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक पत्रकार का घर तोड़ना और कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है। ननकीराम कंवर का आरोप है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग राजनीति