लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री

लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री

भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है।

उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि “हर घर तिरंगा अभियान” में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी इन सवा करोड़ बहनों के साथ सावन का पूरा माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…सावन का महीना भाई-बहनों के प्रेम को प्रगाढ़ करने का पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – unique 24 news (unique24cg.com)

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक देश में बसे भारतवंशियों की हमेशा चिंता करते हैं और जरूरत पड़ने पर हर नागरिक की हरसंभव मदद करते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम और मेंडा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति अध्ययन शाला प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले की बहनों को झूला झुलाया और बहनों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित बहनों से राखी बंधवाकर “श्रावण उत्सव” मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान जनजातीय वेशभूषा में लोकनृत्य में भी शामिल हुए।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में जनजातियों का सम्मान बढ़ा है। उनके गांव में ही रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अब रोजगार की तलाश में अन्य गांवों व शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 60.29 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमे 26.70 करोड रुपए लागत के कुल 11 कार्यों का भूमि-पूजन और लोक निर्माण विभाग के सेतु विकास निगम के 33.59 करोड रुपए लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….👇

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News ख़बरें राज्यों की सरकारी खबरें