Site icon unique 24 news

राज्यपाल डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

राज्यपाल रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित नए निवास से शुरू किया कामकाज

उसके पश्चात् राज्यपाल डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला मती रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version