Site icon unique 24 news

प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

भोपाल :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़े … 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए NCERT का फ्री ऑनलाइन कोर्स – unique 24 news

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को विश्व क्षितिज पर सूर्य की भांति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में देखकर, हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। दुनिया के विजनरी और लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री मोदी जी 21वीं सदी के भारत में सांस्कृतिक विरासत और नागरिक चेतना के अग्रदूत है। उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत हर देशवासी का संकल्प बन गया है। सबका साथ-सबका विश्वास के साथ विकास के पथ पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा देश को ज्ञान का सुपर पॉवर बनाने का कार्य प्रगतिरत है। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामना संदेश में मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version